भारत ने किया परमाणु क्षमता वाली अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण
परीक्षण के निदेशक एस. पी. दास ने आईएएनएस को बताया कि मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। भारतीय सशस्त्र बलों ने उड़ीसा में भद्रक जिले के एक द्वीप पर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
गौरतलब है कि सशस्त्र बलों ने शनिवार को परमाणु क्षमता वाली दो मिसाइलों धनुष और पृथ्वी द्वितीय का सफल परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications