लॉ विश्वविद्यलय दीक्षांत समारोह में प्रधान न्यायाधीश, मोदी एक मंच पर
मोदी के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि जीएनएलयू के दीक्षांत समारोह के कारण मुख्यमंत्री विशेष जांच दल (एसआईटी) की पूछताछ को शनिवार को ही पूरा करने के इच्छुक थे।
गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी के बच्चों ने प्रधान न्यायाधीश से मोदी के साथ मंच पर उपस्थित नहीं होने की अपील की थी। उनके बच्चे इस समय अमेरिका में हैं।
जाफरी की बेटी नशरीन, उनके बड़े बेटे जुबेर और छोटे बेटे नाजिद ने ऑनलाइन अपील कर प्रधान न्यायाधीश बालाकृष्णन और दीक्षांत समारोह के सम्मानित अतिथि जिम्बाब्वे के न्यायाधीश मूसा इब्राहिम से मोदी के साथ मंच साझा नहीं करने की अपील की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications