नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एम्स पहुंचे वाजपेयी
एम्स के स्वास्थ्य अधीक्षक डी. के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "वह 10:30 बजे अस्पताल पहुंचे और एक बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस दौरान उनके स्वास्थ्य से संबंधित कई परीक्षण किए गए। वह अपने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यहां आए थे।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वाजपेयी 86 वर्ष के हैं। वर्ष 2001 में उनके घुटने को बदलने के लिए सर्जरी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications