'अर्थ ऑवर' में अभिषेक के नहीं पहुंचने पर अमिताभ ने उठाया सवाल (लीड-1)
वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित अर्थ डे के लिए अभिषेक को एंबेसडर नियुक्त किया गया था। अभिषेक की अनुपस्थिति पर बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, "क्या मैं चीजों को समझ नहीं पा रहा हूं या इस सब का यही तरीका है? 27 मार्च को 'अर्थ ऑवर' के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए इंडिया गेट पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।"
अमिताभ ने लिखा, " इस कार्यक्रम में अभिषेक बच्चन को भी शामिल होना था। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी भी की। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और प्रमुख कांग्रेसी मंत्रियों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ घंटे पहले कथित तौर कार्यक्रम से अभिषेक की वीडियो प्रदर्शन को हटाने और एंबेसडर के चित्रों वाले बैनरों को नहीं लगाने को कहा गया। इससे मुझे आश्चर्य है?"
अमिताभ ने लिखा, "अभिषेक ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए रातों में शूटिंग की। मुझे आश्चर्य है। मैं चीजों को समझ नहीं रहा हूं या इस सब का यही तरीका है?"
बिग बी ने कहा, "यदि यह पोस्ट अखबारी लग रहा है तो मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं। लेकिन मैंने महसूस किया चीजों को स्पष्ट करना जरूरी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पुणे में एक साहित्य समारोह में मेरे साथ शामिल होना था लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया, जो उन्होंने एक दिन पहले ही तय किया था। "
उधर, अभिषेक ने ट्विटर पर टिप्पणी की, "मुझे एंबेसडर के तौर पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहना था लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर पूर्व में किए गए वादे के कारण मैं इसमें शामिल नहीं हो सका। मुझे गोवा जाना पड़ा।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के विस्तार के उद्घाटन समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ अमिताभ बच्चन की उपस्थिति को लेकर कांग्रेस के कुछ हलकों ने चव्हाण पर निशाना साधा था। कांग्रेस को समाजवादी पार्टी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमिताभ की कथित नजदीकियों पर आपत्ति है।
पर्यावरण को बचाने के लिए अर्थ ऑवर की अवधारणा वर्ष 2007 में सिडनी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी थी। दुनियाभर में 27 मार्च को रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच लोगों ने बत्तियां बंद रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications