अधिकत्तर चीनी चाहते हैं 2 बच्चे
एक ताजा सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 6,183 लोगों में 77.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि दो बच्चे सही होंगे। समाचार पत्र चाइना डेली ने कहा कि इनमें से अधिकांश लोग 30 वर्ष से पहले ही बच्चा चाहते हैं।
केवल 18.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे केवल एक बच्चा चाहते हैं।
चीन में दो दशक पहले लागू हुई जनसंख्या नीति के अनुसार बड़े और मझोले शहरों में एक बच्चों का नियम लागू है। इन शहरों की आबादी देश की जनसंख्या का 35.9 प्रतिशत है।
केवल ग्रामीण युगल जो अपने अभिभावकों की एकमात्र संतान हैं, को ही दो बच्चों की अनुमति है।
सर्वेक्षण के अनुसार करीब 56.9 प्रतिशत लोग तुलनात्मक रूप से कम उम्र में बच्चा चाहते हैं। बहरहाल 26.7 प्रतिशत लोगों ने 30 वर्ष की उम्र के बाद बच्चे की इच्छा जताई। उन्होंने करियर को अधिक महत्व दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications