अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा में चूक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता रोहित कटियार ने रविवार को कहा, "हरियाण के नूह जिले का रहने वाला फजल मोहम्मद नामक व्यक्ति ने शनिवार रात करीब 10 बजे आपातकालीन गेट संख्या पांच को कूदकर फांद गया। उसे सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।"
मोहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं थे और वह हज यात्रा करने के लिए सऊदी अरब जाने के लिए व्याकुल था।
उसे हवाई अड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाने वाला था।
इससे पहले शनिवार को ही 28 वर्षीय युवक उदय राज चौहान को घरेलू टर्मिलन में अवैध रूप से घुसने के कारण गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications