5 देशों में आईसीटी शुरू करने की इग्नू की योजना
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने पहले ही बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के सांसदों के एक समूह के साथ बैठक के दौरान इस योजना की शुरूआत के लिए विवरण प्रस्तुत कर चुका है। बैठक का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, वैज्ञानिक एवं संस्कृति संगठन (यूनेस्को) द्वारा किया गया।
इग्नू के कुलपति राजशेखरन पिल्लई ने आईएएनएस को बताया, "हमने इन देशों में आईसीटी के विकास के लिए विवरण प्रस्तुत किया है। भारत इस कार्रवाई की अगुवाई करेगा और इग्नू इसको संचालित और लागू करने की जिम्मेदारी संभालेगा।"
पिल्लई ने बताया कि इस तरह के अभियान से शिक्षा को बेहतर बनाने और शिक्षा सामग्री तैयार करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने पांच देशों के सांसदों को बताया कि इस तरह से संपत्ति के सृजन, क्षमताओं में विकास और रोजगार की संभावनाएं पैदा करने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications