इराक में अलावी सभी दलों के साथ मिलकर काम करने को तैयार
स्वतंत्र उच्च चुनाव आयोग (आईएचईसी) ने घोषणा की कि 325 सीटों वाली संसद में अलावी को 91 सीटें मिली हैं जो प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के दल से दो सीटें ज्यादा हैं।
सात मार्च को हुए चुनाव के बहुप्रतीक्षित नतीजों के मुताबिक शिया धार्मिक सूमहों की अगुवाई वाले इराकी राष्ट्रीय गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं, जबकि कुर्द गठबंधन को 43 सीटें प्राप्त हुई हैं।
नई सरकार के गठन को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है क्योंकि किसी भी समूह को एक तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है।
अलावी ने सभी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की इच्छा जाहिर कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अल-मलिकी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।
अल-मलिकी ने हालांकि इन नतीजों को मानने से इंकार करते हुए कहा है कि इसे अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि वह इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications