बेंगलुरू में रविवार को शहरी निकाय का चुनाव
शहरी निकाय के चुनाव में क्वीन एलिजाबेथ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि एक अन्य महिला उम्मीदवार मरीमुथू जनता दल (सेक्युलर) के टिकट पर चुनाव में अपनी किश्मत आजमा रही हैं।
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस के आठ और जद (एस) के सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा 197 वार्डो में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 196 तथा जद (एस) ने 194 वार्डो के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
तीनों पार्टियों ने जनता से 24 घंटे बिजली और जलापूर्ति करने तथा बेहतर सड़कें मुहैया कराने का वादा किया है।
उल्लेखनीय है कि शहरी निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को रविवार को तैनात किया जाएगा। वोटिंग के लिए 6,400 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इनमें से 1,600 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है जिन पर पुलिस की खास नजर रहेगी। मतगणना पांच अप्रैल को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications