बिहार: ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर मार डाला

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के धरहरा गांव के एक विद्यालय के समीप लगे सोलर लाईट के प्लेट को दो व्यक्ति खोल रहे थे कि ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हाजीपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के जांच के आदेश दे दिये गए हैं और इस मामले की एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications