एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए मोदी
मोदी दोपहर में एसआईटी के कार्यालय में पहुंचे। दंगों के मामले में मोदी से पहली बार पूछताछ हो रही है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता जयनारायण व्यास ने कहा कि पूछताछ के लिए मोदी के पेश होने से राज्य सरकार पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी द्वारा उठाए गए मामले पर एसआईटी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेता मोदी को 11 मार्च को नोटिस जारी कर 21 मार्च को शुरू हुए सप्ताह के दौरान पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications