नाजी हिंसा के शिकार लोगों की चर्बी से बना साबुन!
कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे साबुन को शीशे के डिब्बों में रखा गया है जिसके ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है।
यह दुकान बालों की लटों की भी बिक्री कर रहा है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये नाजियों द्वारा स्थापित 'संहार शिविरों' से प्राप्त किए गए हैं।
कनाडा में नाजियों की पहचान वाले स्वास्तिक के चिन्हों को लगाकर उत्पादों को बेचने पर पाबंदी नहीं है। दुकान के मालिक के अनुसार इस तरह के उत्पाद लोगों को नाजी हिंसा के शिकार हुए लोगों की याद दिलाते हैं।
यह साबित हो चुका है कि नाजियों ने आदमियों के चर्बी से साबुन बनाने का प्रयोग किया था लेकिन इतिहासकार और अन्य विशेषज्ञ इस बात से इंकार करते हैं कि नाजी बड़े पैमाने पर ऐसे साबुन बनाने में कामयाब हो गए थे जिसमें यहूदियों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications