बिहार में मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी का लापता पुत्र बरामद
पटना के पाटलिपुत्र थाना के पुलिस निरीक्षक जी़ एल़ मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी शंभुनाथ झा के पुत्र विवेक को पुलिस ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के रवि चौक के पास से शुक्रवार रात बरामद किया। उन्होंने बताया कि विवेक घुमने के ख्याल से घर से भागा था। इस दौरान वह दिल्ली भी गया था।
उन्होंने बताया कि विवेक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पटना के एक निजी विद्यालय के छठी वर्ग का छात्र विवेक घर से दो बजे निकला और फिर घर नहीं लौटा। इस मामले की एक प्राथमिकी पाटलिपुत्र थाना में दर्ज करवाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications