पूर्व प्रधानमंत्री अलावी के गठबंधन की इराक में जीत
बगदाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। इराकी संसद के लिए सात मार्च को हुए चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी के इराकी लिस्ट गठबंधन ने जीत दर्ज की है। उसे सर्वाधिक सीटें प्राप्त हुई हैं। इस आशय की घोषणा इंडिपेंडेंट हाई इलेक्टोरल कमीशन ने शुक्रवार को की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अलावी को 91 सीटें हासिल हुई हैं। हालांकि वह वर्तमान प्रधानमंत्री नूरी-अल-मलिकी के नेतृत्व वाले स्टेट ऑफ ला गठबंधन से मात्र दो सीटें ही आगे हैं। इराकी नेशनल एलायंस ने 68 सीटें जीती है और वह तीसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications