इराक में बम विस्फोट में 42 की मौत, 65 घायल
बगदाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। बगदाद के उत्तरपूर्वी दियाला प्रांत की राजधानी बकुबा में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में किए गए दो बम विस्फोटों में 42 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए।
समाचार चैनल अल अरबिया के मुताबिक इराक में शुक्रवार को चुनाव परिणाम की घोषणा के मद्देनजर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ऐसी आशंका है कि परिणाम की घोषणा के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि इराक में सात मार्च को चुनाव हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications