राजौरी में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

पुलिस और सेना के जवानों ने राजौरी जिले के धर्मशाला के समीप वन्य इलाके की घेराबंदी कर ली है और यहां मुठभेड़ जारी है। यहां आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सैन्य अधिकारी गुरदीप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।
यदि पिछली वारदातों की बात करें तो हाल ही में आतंकियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर हमला किया था। इसके अलावा सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें लगातार बरकरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications