न्याय प्रणाली में सुधार के लिए बहुआयामी कदम की जरूरत : जोसेफ
मुख्य न्यायाधीश शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी द्वारा 'एऩ डी़ पी.एस़ एक्ट और संबंधित मामलों' पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रतिभागी अधिकारियों को 'एऩ डी़ पी़ एस़ एक्ट' के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में मादक द्रव्यों का सेवन एक बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। यह स्थिति काफी विस्फोटक बन चुकी है जिसके लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी आवश्यक है कि अधिनियम के कड़े प्रावधानों से कोई निर्दोष प्रभावित न हो। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मादक द्रव्यों और इससे जुड़े मामलों के गहन अन्वेषण के लिए ठोस जांच पड़ताल तंत्र विकसित करने की सख्त जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications