राजस्थान राज्यस्तरीय कृषक सम्मान समारोह रविवार को
कृषि आयुक्त जे.सी. महान्ति ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि कृषि राज्यमंत्री भरोसीलाल जाटव होंगे।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित इस समारोह में उन कृषकों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने कृषि, पशुपालन व उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
राज्य में पहली बार आयोजित होने वाले कृषक सम्मान समारोह में राज्य की सभी पंचायत समितियों से दो-दो कृषकों का चयन किया गया है। सम्मानित होने वाले किसानों में 410 कृषकों को पंचायत समिति स्तरीय पुरस्कार, 62 को जिला स्तरीय एवं दो कृषकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पंचायत समिति स्तरीय पुरस्कार दस हजार रुपये राशि, जिला स्तरीय 25 हजार रुपये एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार 50 हजार रुपये की राशि के होंगे।
इस अवसर पर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है जिसमें कृषि, डेयरी, पशुपालन व उद्यान विभागों के साथ खाद-बीज कीटनाशक दवाओं के विक्रेता भी स्टालें लगाएंगे। प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन भी किया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications