भारत का समर्थन चाहता है ईरान
राजनयिक सूत्रों ने यहां कहा है कि ईरान 'परमाणु ऊर्जा सबके लिए, परमाणु हथियार किसी के लिए भी नहीं' शीर्षक वाले सम्मेलन के लिए भारत को औपचारिक रूप से आमंत्रित कर सकता है। यह सम्मेलन 17-18 अप्रैल को आयोजित होना है।
ईरानी नेतृत्व को यह भी उम्मीद है कि जब विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा संभवत: अगले महीने तेहरान में होंगे तो उस दौरान उनसे परमाणु मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। कृष्णा पिछले सप्ताह ही तेहरान जाने वाले थे, लेकिन अन्य व्यस्तताओं के कारण अंतिम समय में उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
ईरानी सरकार सम्मेलन के लिए 60 से अधिक देशों के मंत्रियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों और परमाणु विशेषज्ञों को आमंत्रित कर रही है। यह सम्मेलन परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) में मौजूद भेदभाव को रेखांकित करने के लिए ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की एक खास परियोजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications