सत्येन्द्र दुबे हत्याकांड में दोषियों को सुनाई जाएगी सजा
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले सोमवार को इस मामले में पिंकु रविदास, मंटु कुमार और उदय कुमार को दोषी करार किया था।
उल्लेखनीय है कि गया स्थित सर्किट हाउस के निकट 27 नवंबर 2003 को सत्येन्द्र दुबे की हत्या कर दी गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से सिविल इंजीनियर की डिग्री हासिल करने वाले 31 वर्षीय दुबे एनएचएआई के स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना पर काम कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखकर यहां होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।
यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को 11 नवंबर 2002 को मिला था और यह पत्र दुबे के अपील के बावजूद सार्वजनिक हो गया था। इसके बाद दुबे की हत्या हो गई थी।
इस मामले की एक प्राथमिकी गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई थी फिर बिहार सरकार के अनुरोध पर आठ दिसंबर 2003 को यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications