चीन में बच्चे की तस्करी करने वाले 8 हिरासत में
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, फुज्जान की राजधानी फुजोउ में 24 दिसंबर 2009 को पुलिस ने अपनी नियमित गश्ती के दौरान एक कार से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ा था। ये सभी दो नवजात बच्चियों को बेचने के लिए पिंगटन काउंटी की तरफ जा रहे थे।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियों को इन्होंने 10,000 युआन (1,471 डॉलर) में जियांगक्सी प्रांत से खरीदा था और ये लोग इन्हें 15,000 युआन (2197 डॉलर) में बेचने की योजना बना रहे थे।
इनकी गिरफ्तारी के पांच महीने बाद इस रैकेट के पांच और सदस्यों को हिरासत में लिया गया।
जांच में पता चला है कि इन लोगों ने करीब 12 नवजात शिशुओं की बिक्री की जिसमें 11 लड़कियां शामिल थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications