उड़ीसा में प्रबंधन का छात्र गिरफ्तार
भुवनेश्वर।
उड़ीसा में प्रबंधन की शिक्षा ग्रहण कर रहे एक 22 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपनी एक दोस्त की हत्या का आरोप है। भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त बीके शर्मा ने कहा, "हमने राजेश सेठी नामक एक एमबीए छात्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। राजेश ने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाली रोसलीन की हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके (राजेश) प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।" id="toptextpromo">उल्लेखनीय
है कि रोशलीन की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। वह इंजीनियरिग की छात्रा थी। शर्मा ने बताया, "रोशलीन की हत्या उसके एक परिजन के घर पर हुई। राजेश उसके पास उस समय पहुंचा जब घर में कोई नहीं था। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राजेश ने धारदार हथियार से रोशलीन की हत्या कर दी।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications