पश्चिम बंगाल चुनाव में पराजित होंगे वामपंथी : चिदंबरम
कांग्रेस से संबधित वकीलों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सवालों का जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा कि वामपंथी पार्टियों ने एक मिथ गढ़ा है कि देश की 77 प्रतिशत आबादी 20 रुपये प्रति दिन पर गुजारा कर रही है।
चिदंबरम ने कहा, "यह एक मिथ है, जिसे वामपंथी पार्टियों ने गढ़ा है। उन्हें लगभग 12 महीनों के भीतर अपनी ताकत का अंदाजा हो जाएगा।"
असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के लिए राष्ट्रीय आयोग की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा कि यदि पूरे दस्तावेज को पढ़ा जाए तो इसमें कहीं नहीं दिखाई देता कि देश की 77 प्रतिशत आबादी 20 रुपये प्रति दिन पर गुजारा करती है।
अपने भाषण में चिदंबरम ने गरीबी, आतंकवाद और नक्सली हिंसा को देश के सामने खड़ी चुनौतियों के रूप में गिनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications