प्रिंसिपल की पिटाई से छात्र अस्पताल पहुंचा

पुलिस के अनुसार घटना जिले के सुभाषनगर इलाके की है, जहां शुक्रवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र अभी कुमार अपने प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा की पिटाई से अस्पताल पहुंच गया।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की खबरें
सुभाषनगर थाना प्रभारी के.के.चौधरी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्र के पीठ पर गंभीर जख्म हुए हैं। वह जिला अस्पाताल में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चौधरी ने कहा कि पीड़ित छात्र के घरवालों की शिकायत पर शनिवार को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications