भारत से पोल्ट्री के आयात के लिए तैयार है रूस
भारत के कृषि मंत्री शरद पवार के साथ एक बैठक के बाद रूस की कृषि मंत्री येलेना स्क्राइनिक ने कहा भारत ने इस संबंध में इच्छा जताई है।
पवार ब्रिक देशों (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के कृषि मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में थे। यह बैठक शुक्रवार को हुई।
रूस में उपभोग होने वाले कुल पोल्ट्री के 22 फीसदी हिस्से की आपूर्ति अमेरिका करता है लेकिन एक जनवरी के बाद से वह इसकी आपूर्ति कर पाने में असमर्थ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications