आतंकी हमले पर निर्णायक जवाब देंगे : चिदंबरम
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि यदि देश में और आतंकी हमला हुआ तो उसक तत्काल और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। चिदंबरम ने सीमा पार आतंक को देश के लिए एक प्रमुख चुनौती बताया।
कांग्रेस से संबंधित वकीलों के एक सम्मेलन में यहां 'मानवाधिकार, आम आदमी और समकालीन बाध्यताएं' विषय पर चिदंबरम ने कहा कि गरीबी और नक्सलवाद देश के लिए अन्य बड़ी चुनौतियां हैं।
आतंकवाद का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा कि भारत दुनिया के किसी भी अन्य देश जितना ही इस मामले में गरीब है।
चिदंबरम ने कहा कि "देश के लिए चुनौती बने आतंकवाद का स्रोत हमारी सीमा के पार है। आतंकवाद के उस स्रोत को वहां की सरकार का समर्थन है ताकि भारत तक पहुंचने की उनकी क्षमता ऊंची हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications