भारत-नेपाल संबंधों में मददगार हो सकता है योग : नेपाली राष्ट्रपति
काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय योग विद्या दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है।
यादव ने शनिवार को भारतीय मीडिया से कहा, "योग पारंपरिक भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है और हम वैज्ञानिक तरीके से इसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल सहित दुनिया भर में व्यसन, भ्रष्टाचार और तनाव में हो रही बढ़ोतरी के साथ ही योग और प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली परंपरा को वापस कायम करने और बेहतर प्रतिबद्धता व मूल्यों के साथ नए लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की मदद करेगी।"
यादव ने कहा, "हम अपने लोकतंत्र की हिफाजत और किसी भी कीमत पर शांति सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन लोकतांत्रिक सरकार की मजबूती में जनता की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। योग विचार को शुद्धता प्रदान करने में मदद करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications