शिकागो में पाकिस्तानी मूल का टैक्सी चालक गिरफ्तार (लीड-1)

पुलिस के अनुसार, राजा लहरसिब खान नामक 56 वर्षीय इस चालक का संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी इलियास कश्मीरी से है।

उल्लेखनीय है कि इलियास कश्मीरी का संबंध मुंबई हमले की साजिश रचने वाले अमेरिका में पकड़े गए आतंकवादी डेविड हेडली और तहव्वुर राणा से है।

पुलिस का कहना है कि खान की गिरफ्तारी को हेडली या राणा की गिरफ्तारी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। खान ने 1988 में अमेरिका की नागरिकता ली थी। उसे कथित तौर पर अलकायदा को धन भेजने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा है कि खान अमेरिका में एक स्टेडियम में हमले की योजना बना रहा था हालांकि अब यह खतरा टल गया है।

कश्मीरी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जिहादी इस्लामिया (हूजी) का नेता है। इस आतंकवादी संगठन का कश्मीर में काफी प्रभाव है। हूजी का संबंध अलकायदा से भी माना जा रहा है। न्यायालय के दस्तावेज के अनुसार, खान ने कथित तौर पर अपने एक सहयोगी से कई जगहों पर रिमोट से संचालित होने वाले बम को रखने के लिए कहा था।

अधिकारियों का कहना है कि खान ने दावा किया है कि वह इलियास कश्मीरी को पिछले 15 सालों से जानता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+