इराक चुनाव : चार सप्ताह बाद आ सकता है सरकार बनाने का मुहूर्त

स्वतंत्र चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को की गई घोषणा के अनुसार अलावी के धर्मनिरपेक्ष इराकिया गठबंधन को 325 सदस्यीय काउंसिल ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 91 सीटें हासिल हुई हैं। शिया धार्मिक समूहों की अगुवाई वाले इराकी राष्ट्रीय गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं, जबकि कुर्द गठबंधन को 43 सीटें प्राप्त हुई हैं।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अब इलेक्टोरल ज्युडिशियल पैनल के समक्ष शिकायतें दर्ज कराने का मौका होगा। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट कोई भी व्यक्ति या दल इस पैनल के समक्ष तीन दिनों के भीतर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकता है।

उसके बाद यह पैनल 10 दिनों के भीतर शिकायतों की जांच करेगा। यह पैनल इराक के संघीय सर्वोच्च न्यायालय की उपसमिति होता है। यदि शिकायतकर्ताओं के पक्ष में पैनल ने कोई आदेश नहीं दिया, तो चुनाव परिणाम को अंतिम प्रमाणन के लिए संघीय सर्वोच्च न्यायालय के पास भेज दिया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय को इस काम में दो सप्ताह तक का समय लग सकता है।

उसके बाद काउंसिल ऑफ रिप्रजेंटेव्सि (सीओआर) की बैठक बुलाई जाएगी और एक सभापति तथा दो उपसभापति की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद सीओआर दो तिहाई बहुमत से एक नए राष्ट्रपति का निर्वाचन करेगा। फिर नया राष्ट्रपति सरकार बनाने के लिए किसी नेता या दल को आमंत्रित करेगा।

यदि राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित दल या गठबंधन कम से कम 163 सदस्यों का गठबंधन तैयार कर पाने में विफल हुआ तो राष्ट्रपति दूसरे किसी गठबंधन या दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेगा।

नई सरकार के गठन को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है, क्योंकि किसी भी समूह को एक तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है।

अलावी ने सभी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की इच्छा जाहिर कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अल-मलिकी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।

अल-मलिकी ने हालांकि इन नतीजों को मानने से इंकार करते हुए कहा है कि इसे अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि वह इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं।

समाचर चैनल अल जजीरा ने खबर दी है कि अलावी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हर हाल में एक ऐसी मजबूत सरकार बननी चाहिए, जो निर्णय लेने में सक्षम हो, इराकी जनता की सेवा कर सके और इराक में स्थिरता और शांति ला सके।"

अलावी ने कहा, "कुछ बातें हुई हैं, लेकिन वे बस बातें ही थीं। असल बातचीत अब शुरू होगी।"

वर्तमान उप प्रधानमंत्री और इराकिया गठबंधन के सदस्य राफा अल-एस्सावल को गठबंधन तैयार करने के लिए बातचीत करने हेतु नियुक्त किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+