मुठभेड़ में घायल नक्सली की मौत
राज्य के पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को जमुई के सोनो थाना में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल नक्सली की शुक्रवार देर रात उस समय मौत हो गई जब घायल अवस्था में उसे जमुई से पटना इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।
जमुई के पुलिस अधीक्षक राकेश राठी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को पानीचुंआ गांव के समीप जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी और जब पुलिस वहां पहुंची थी तो नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान नहीं हो पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications