आईबीएम कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 18 के ग्रेट इंडिया प्लेस (मॉल) के नजदीक कर्मचारी राम नारायण की मौत उस वक्त हुई जब वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
नारायण नोएडा के सेक्टर 22 में रहते थे। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक (सिटी)ए.के.त्रिपाठी ने बताया,"चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications