अमेरिका में पाकिस्तानी मूल का टैक्सी चालक गिरफ्तार
शिकागो पुलिस ने राजा लहरसिब खान नाम के पाकिस्तानी मूल के टैक्सी चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उस पर अलकायदा को धन भेजने का आरोप लगाया गया है।
संघीय अधिकारियों के अनुसार खान ने कथित तौर अमेरिका में एक स्टेडियम हमले की साजिश रचने संबंधी योजना पर चर्चा की थी हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
खान पर कथित तौर पर अलकायदा के आतंकवादी इलियास कश्मीरी से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications