मादक पदार्थ तस्करी में नेपाली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ शाखा ने 48 वर्षीय केश बहादुर गुरंग को जी.टी.बी. नगर स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालाय से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "शाखा को खुफिया जानकरी मिली की कि एक तस्कर गिरोह कुरियर द्वारा चरस के पैकेट का विदेशों में पार्सल कर रहा है।"
संदेह के आधार पर बैंकाक जाने वाले एक पार्सल की जांच की गई, जिसमें पुलिस को कार्बन पेपर में लिपटा मादक पदार्थ और दो ग्रामोफोन मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications