श्रीलंका हिंसा में 100 गिरफ्तार
कोलंबो, 27 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका में आगामी आठ अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव में हिंसा फैलाने की आशंका को देखते हुए 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक गामिनी नवरत्ने ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने 102 लोगों को गिरफ्तार किया है और 234 से अधिक को अभी गिरफ्तार किया जाना है।"
नवरत्ने ने कहा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार पार्टी सर्मथकों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे वह हिंसा पर उतारू हो रहे हैं।
चुनाव निरीक्षकों का कहना है कि प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच बढ़ रहे टकराव की वजह से हिंसा की वारदात में बढ़ोतरी हो रही है।
गौरतलब है कि श्रीलंका की संसद को फरवरी में भंग कर दिया गया था। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत इसके 225 सदस्य छह सालों के लिए चुने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications