मृत नाइजीरियाई के पेट से मिला कोकीन
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के एक अस्पताल में इसी महीने एक नाईजीरियाई की मौत हो गई थी। उसके पेट से कोकीन के तीन पैकेट मिले हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोटस्मार्टम के दौरान जॉन न्वाचुकवु के पेट में कोकीन के पैकेट पाए गए।
पुलिस ने बताया कि न्वाचुकवु के पेट में तेज दर्द होने की शिकायत पर उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके पासपोर्ट और यात्रा के विवरण के बारे में जानकरी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications