परमाणु सक्षम मिसाइलों का सफल परीक्षण (लीड-1)
चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी.दास ने कहा कि शनिवार सुबह 5.30 बजे परमाणु सक्षम 'धनुष' और 'पृथ्वी-2' मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
'पृथ्वी-2' धरती से धरती पर मार करने वाली ब्लैस्टिक मिसाइल है, जबकि 'धनुष' पृथ्वी श्रृंखला की मिसाइल है। पृथ्वी देश का पहला स्वदेशी मिसाइल है। इस श्रृंखला में अबतक पांच मिसाइलों का निर्माण हो चुका है।
पृथ्वी श्रेणी की दो मिसाइलों को सेना और वायुसेना के लिए तैनात किया गया है। शनिवार को परमाणु सक्षम मिसाइलों का परीक्षण सेना ने करवाया। परीक्षण के दौरान कई रक्षा वैज्ञानिक मौजूद थे। वहीं 'धनुष' का परीक्षण नौसेना ने करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications