भारत-बेल्जियम की कंपनियों के बीच प्रौद्योगिकी समझौता
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के निमंत्रण पर छह दिवसीय दौरे पर भारत आए बेल्जियम के प्रिंस फिलिप की उपस्थिति में शुक्रवार की देर रात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
फिलिप बेल्जियम आर्थिक मिशन के 250 सदस्यीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें लगभग 160 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। फिलिप के साथ प्रिंसेस मैथिलडे और बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री स्टीवेन वैनाकेरे भी हैं।
इस अवसर पर वैनाकेरे ने कहा, "भारत में तेजी के साथ हो रहे आर्थिक विकास के आलोक में भारत-बेल्जियम के बीच हुए ये समझौते महत्वपूर्ण हैं। ये समझौते भारतीय कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मिल कर काम करने की बेल्जियम की कंपनियों की रुचि को जाहिर करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications