पटना में 40 ठेकेदारों के आवास पर सीबीआई का छापा
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक 40 ठेकेदारों के अलावे रेलवे पुलिस बल के एक पुलिस निरीक्षक के आवास पर भी सीबीआई के अधिकारियों ने छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में कई ठेकेदारों से शनिवार को पूछताछ भी की है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1990 में एक रेल के बोगी से करीब 100 करोड़ रुपये के केवीपी, एनएससी तथा पोस्टल आर्डर की चोरी पटना में हो गई थी। प्रारंभ में इसकी जांच पुलिस कर रही थी परंतु बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications