बिहार में नक्सलियों ने थाना भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 50-60 नक्सलियों ने तिलौथु थाना के लिए बने एक निर्माणाधीन भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इसके बाद नक्सलियों ने सासाराम-बंजारी सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के करीब 10 वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों के इस वारदात में कंपनी के आठ बड़े वाहन तथा दो छोटे वाहन शामिल हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए गए इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications