गुर्जर आरक्षण पर दूसरे दौर की वार्ता पूरी

इन मुद्दों पर तीसरे और संभवत: अंतिम दौर की एक और वार्ता होगी जिसमें कर्नल बैंसला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बात करेंगे। समझा जाता है तीसरे दौर की बातचीत में चार साल पुराने आरक्षण मसले का कोई पुख्ता समाधान निकाल लिया जाएगा।

उधर राज्य के दौसा, अजमेर और टोंक में गुर्जरों का महापड़ाव आज भी जारी रहा। महापड़ाव में आज से महिलाओं को भी शामिल कर लिया गया है।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला अपने साथियों के संग शनिवार को वार्ता करने के लिए जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने होटल तीज में अपने साथ आए प्रतिनिधियों से भी लम्बी चर्चा की। उसके बाद ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार से बात की। प्रदेश सरकार की तरफ से गृहमंत्री शांति धारीवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और परिवहन मंत्री बृजकिशोर शर्मा वार्ता में शामिल हुए।

वार्ता के दौरान सचिवालय में बड़े स्तर के अधिकारी गुर्जर नेताओं की पल-पल की कार्रवाई की निगरानी में लगे रहे। सचिवालय के आसपास भी पुलिस को मुस्तैद किया गया था। इसके अलावा जयपुर शहर से निकलने वाले तमाम मार्गो पर गुर्जरों को रोकने के लिए पुलिस आज दूसरे दिन भी तैनात रही।

इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे करौली कलेक्टर नीरज के पवन और दौसा कलेक्टर लालचंद असवाल बैसला को लेकर होटल तीज पहुंचे। यहां पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे की रणनीति का खुलासा करने से इंकार कर दिया, लेकिन उन्होंने साफ किया कि गुर्जरों सहित चारों जातियां समान रूप से पांच फीसदी आरक्षण चाहती हैं।

उधर, सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ.सूरज सिंह के नेतृत्व में गुर्जरों के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस बातचीत में कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। इसमें डॉ. सूरज सिंह ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार की ओर से जो भी रिक्तियां निकाली जाए उसमें से 95 प्रतिशत पदों को ही भरा जाए।

पांच प्रतिशत पद कोर्ट से फैसला होने तक रिक्त रखे जाएं। दूसरा सुझाव उन्होंने पुलिस में दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने के बारे में कहा कि यह मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलनों में जेल में बंद किए गए लोगों को छोड़ दिया जाए।

इस शिष्टमंडल में गुजरात से आए गुर्जर नेता मेयर हिम्मत सिंह पटेल, पूर्व विधायक बृजेन्द्र सिंह सूपा और झालावाड़ के कांग्रेस नेता संजय गुर्जर शामिल थे।

इससे पहले जयपुर आने से पहले बैसला ने गाजीपुर में महापड़ाव में शामिल लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया कि सरकार से पांच प्रतिशत आरक्षण पर दो टूक बात की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+