इराक में विस्फोटों में 53 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संसदीय चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले शनिवार शाम दियाला में दो विस्फोट हुए, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार विस्फोटों में 53 लोगों की मौत हो गई 105 अन्य घायल हो गए।"
दियाला ईरान की सीमा पर स्थित है। यहां अलकायदा और अन्य आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications