रविवार को रिलायंस की फोन सेवा मुफ्त
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा कंपनी के सीडीएमए, जीएसएम या फिक्स्ड लाइन फोन का उपयोग कर रहे सभी उपभोक्ताओं के लिए होगा। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की संख्या 10 करोड़ होने के उपलक्ष्य में यह प्रस्ताव दिया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने एक बयान में कहा, "हम उपभोक्ताओं द्वारा प्रदर्शित विश्वास के आभारी हैं। अपने 10 करोड़ उपभोक्ताओं का आभार जताने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। पूरी दुनिया में दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा प्रस्ताव है।"
इस महीने के शुरू में कंपनी एक ही देश में 10 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवा उपलब्ध कराने वाली दुनिया की चौथी और देश की दूसरी कंपनी बनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications