अलावी ने गठबंधन सरकार के लिए बातचीत शुरू की (लीड-1)

बगदाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। इराक के पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी ने सरकार गठन के लिए बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलावी का गठबंधन इराक के संसदीय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरा है।

स्वतंत्र चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को की गई घोषणा के अनुसार अलावी के धर्मनिरपेक्ष इराकिया गठबंधन को 325 सदस्यीय काउंसिल ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 91 सीटें हासिल हुई हैं। शिया धार्मिक समूहों की अगुवाई वाले इराकी राष्ट्रीय गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं, जबकि कुर्द गठबंधन को 43 सीटें प्राप्त हुई हैं।

नई सरकार के गठन को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है क्योंकि किसी भी समूह को एक तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है।

अलावी ने सभी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की इच्छा जाहिर कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अल-मलिकी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।

अल-मलिकी ने हालांकि इन नतीजों को मानने से इंकार करते हुए कहा है कि इसे अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि वह इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं।

समाचर चैनल अल जजीरा ने खबर दी है कि अलावी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हर हाल में एक ऐसी मजबूत सरकार बननी चाहिए, जो निर्णय लेने में सक्षम हो, इराकी जनता की सेवा कर सके और इराक में स्थिरता और शांति ला सके।"

अलावी ने कहा, "कुछ बातें हुई हैं, लेकिन वे बस बातें ही थीं। असल बातचीत अब शुरू होगी।"

वर्तमान उप प्रधानमंत्री और इराकिया गठबंधन के सदस्य राफा अल-एस्सावल को गठबंधन तैयार करने के लिए बातचीत करने हेतु नियुक्त किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+