साइकिल रिक्शा चालक निकालेंगे रैली
गैर सरकारी संगठन मानुषी की तरफ से इस रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह 11 बजे लाल किले से शुरू होकर राजघाट पर समाप्त होगी।
मानुषी संस्था की मधु किश्वर ने कहा, "हम पर्यावरण के अनुकूल एक परिवहन नीति के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग कर रहे हैं, जिसका आदेश दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिया था। इस नीति से रिक्शा चालकों का शोषण रोका जा सकेगा।"
अदालत ने रिक्शा चालकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल, रोजगार के उपयुक्त एक व्यापक और भेदभाव रहित परिवहन नीति बनाने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications