1984 दंगा मामला : न्यायाधीश तय करेंगे अधिकार क्षेत्र
कड़कड़डूमा अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए कुशल सिंह ने अपने वकील के जरिए याचिका दायर की कि सभी मामलों को दूसरी अदालत में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि आपराधिक घटनाएं कथित रूप से सुल्तानपुरी और दिल्ली छावनी इलाकों में घटी थीं।
सिंह के वकील ने कहा है कि मामले की सुनवाई रोहिणी या तीस हजारी जिला अदालतों में की जानी चाहिए।
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पी.एस.तेजी ने कहा, "यद्यपि अदालत को इस मामले की सुनवाई करने का अधिकार है, फिर भी मैं इस पर निर्णय के लिए इसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेज रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications