पाकिस्तान को अमेरिका से मिलेंगे 14 अतिरिक्त एफ-16 लड़ाकू विमान
वायुसेना मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सुलेमान ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) किसी भी तरह के आंतरिक और बाहरी खतरों से निपटने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि वायुसेना का अभ्यास 10 मई तक जारी रहेगा। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक वायुसेना प्रमुख ने कहा, "इसका एकमात्र उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।"
सुलेमान ने कहा कि 18 लड़ाकू विमानों के तय सौदे के अतिरिक्त अमेरिका 14 और एफ-16 लड़ाकू विमानों को देने के लिए सहमत हो गया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान, अमेरिका के साथ एक संयुक्त युद्धाभ्यास में भी भाग लेगा। उन्होंने कहा कि वायुसेना ने अमेरिका से मानवरहित लड़ाकू विमान 'ड्रोन' के लिए नहीं कहा है और वह खुद ही यह तकनीक विकसित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications