भारतीय सेना से जुड़कर खुश हैं मोहनलाल
मोहनलाल अब 122 प्रांतीय सेना के ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं।
मोहनलाल ने पत्रकारों से कहा, "भारतीय सेना के साथ बिताए अंतिम तीन दिन बड़े अनोखे रहे। अब मैं सैनिकों की अहमियत को समझ गया हूं। सेना के साथ प्रशिक्षण इसी का एक हिस्सा था, जो अविस्मणीय रहा।"
गौरतलब है कि प्रांतीय सेना भारतीय सेना का एक अंग है। सेना से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक आपदा और युद्ध के दौरान लामबंद किया जा सकता है।
सेना की वर्दी में लेफ्टीनेंट कर्नल (मानद) मोहनलाल ने कहा कि उनका यह काम केरलवासियों के बीच उत्साह भरेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications