गौतम बुद्ध नेपाल के गौरव : रामदेव
रामदेव ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ था। आज वह एक सार्वभौमिक चरित्र बन गए हैं।"
रामदेव ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें यह कहा जाता है कि बुद्ध का जन्म भारत में हुआ था। रामदेव ने कहा, "कोई भी प्रबुद्ध व्यक्ति किसी राष्ट्र का गौरव बन जाता है।"
उन्होंने कहा, "यदि कोई कहता है कि बुद्ध का जन्म भारत में हुआ था तो मैं नेपाल के पक्ष में अभियान चलाऊंगा।"
रामदेव ने काठमांडू में शनिवार से योग शिविर प्रारंभ किया। यह शिविर एक अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल का सच्चा मित्र है, क्योंकि दोनों देश समान संस्कृति, आध्यात्मवाद और समान सामाजिक ढांचे से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंध जिस तरह आज हैं, उसी तरह भगवान राम के समय में थे।
रामदेव ने कहा, "चीन नेपाल का सबसे अच्छा मित्र नहीं है, क्योंकि उसने न तो नेपाल के लिए अपनी सीमाओं को खोला है और न ही नेपालियों को रोजगार उपलब्ध कराया है। यदि चीन नेपाल का सच्चा हितैषी है तो उसे नेपालियों को अपने देश में रोजगार देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications