कश्मीर के अलगाववादी साथ खड़े हों : मीरवाइज

श्रीनगर, 27 मार्च (आईएएनएस)। हुर्रियत के नरमपंथी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने शनिवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादियों को एक साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि दुनिया कश्मीर विवाद का हल जल्दी चाहती है।

मीरवाइज ने यहां पत्रकारों से कहा, "कश्मीर विवाद तब तक हल नहीं हो सकता जब तक कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं होते और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार तब तक नहीं हो सकता जब तक कि कश्मीर विवाद का हल नहीं होता।"

उनके मुताबिक सभी अलगाववादी नेताओं को जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के हित के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करना चाहिए। गौरतलब है कि राज्य में 1989 से अब तक अलगाववादी आतंकवाद में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने कश्मीर विवाद की गंभीरता को स्वीकार किया है और वह इस समस्या का जल्दी समाधान चाहता है।"

इस महीने जेनेवा में चीनी राजदूत से मुलाकात के बाद मीरवाइज ने पहली बार मीडिया से बात की है।

मीरवाइज ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अलगाववादी नेताओं और भारत सरकार के बीच एक गुपचुप बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा, "हमारी तथाकथित गुप्त कूटनीति के संबंध में भारतीय नेताओं से कोई मुलाकात नहीं हुई है। कश्मीर में न तो कोई आर्थिक मुद्दा है और न ही यहां शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी का कोई मुद्दा है। कश्मीर विवाद की उत्पत्ति इतिहास से होती है। यह एक राजनीतिक समस्या है जिसके राजनीतिक हल की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+