पूर्वोत्तर को आर्थिक वृद्धि का लाभ लेना चाहिए
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा क्षेत्र के आर्थिक समावेशन पर यहां आयोजित पांचवें युनिवर्सिटी-इंडस्ट्री काउंसिल सिम्पोजिया में इस तरह की सहमति उभर कर आई।
नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस.सी.जमीर ने कहा, "पूर्वोत्तर के लोग देश की 8.5 प्रतिशत विकास दर द्वारा पैदा हुए सुनहरे अवसर का लाभ उठाने से चूक नहीं सकते।"
इस सम्मेलन के बाद जारी एक बयान में कहा गया है, "समग्र और टिकाऊ वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी और नवीनता जरूरी है। अलग-अलग रह कर प्रतिस्पर्धा नहीं हासिल की जा सकती। वृद्धि के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को आपस में जोड़ा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications